Thursday, 27 August 2026
Swaraj Express
person
जरा हटके

रोटरी क्लब ऑफ अतुल्य कानपुर की 11वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी संपन्न, डॉ. विभा शुक्ला बनीं अध्यक्ष

 

कानपुर, 22 अगस्त 2026। रोटरी क्लब ऑफ अतुल्य कानपुर की 11वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी शनिवार को गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस अवसर पर रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए डॉ. विभा शुक्ला ने क्लब के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली, जबकि डॉ. नीरू टंडन को सचिव नियुक्त किया गया। इस वर्ष समारोह की थीम “Create Lasting Impact” रखी गई, जिसके माध्यम से समाज में स्थायी और सार्थक बदलाव लाने के क्लब के संकल्प को सामने रखा गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह के दौरान समाज सेवा और विजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीमती शेफाली बजाज और श्रीमती काजल भदौरिया को “Atulya Woman for Vision Award” से सम्मानित किया गया।

समारोह की शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन यतीन्द्र शुक्ला और निवर्तमान सचिव रोटेरियन रितेश गुप्ता के कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा करने के साथ हुई। इसके बाद नए नेतृत्व को सेवा मशाल, पिन और कॉलर का औपचारिक हस्तांतरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान नए सदस्यों का क्लब में इंडक्शन भी कराया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. विभा शुक्ला ने अपने स्वीकृति भाषण में कहा कि क्लब की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में व्यापक जनहित की परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सेवा कार्यों को पहुंचाने और क्लब की सामाजिक भूमिका को और मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।

वहीं, नवनियुक्त सचिव डॉ. नीरू टंडन ने रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित सेवा गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने क्लब की आगामी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी परियोजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन एमओसी रोटेरियन हिमांशु सिंह ने प्रभावशाली ढंग से किया। समारोह को सफल और सुव्यवस्थित बनाने में रोटेरियन पवन शाहदादपुरी, एएनएन कंचन गुप्ता और रोटेरियन विनय गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि श्री सतीश महाना सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों को क्लब की ओर से स्मृति-चिह्न के रूप में “टोकन ऑफ लव” भेंट किए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों और अतिथियों ने नए नेतृत्व को शुभकामनाएं देते हुए आगामी रोटरी वर्ष में सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद जताई।

Share
0
0
0

Comments

Leave a Reply