Saturday, 11 April 2026
Swaraj Express
person
मध्य प्रदेश guna

गुना के मधुसूदनगढ़ थाने में पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार, सोते रहे पुलिसकर्मी; हेड कांस्टेबल समेत 2 सस्पेंड।

गुना:| रिपोर्ट मनोहर प्रजापति   | 

मध्य प्रदेश के गुना जिले के मधुसूदनगढ़ थाने में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। चोरी के संदेह में हिरासत में लिया गया एक आरोपी रात के समय लॉकअप से फरार हो गया, जबकि उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी सोते रहे।

रात 3:30 बजे लॉकअप खोलकर भागा आरोपी

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुरुवार शाम को दिनेश भील को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था और उसे थाने के लॉकअप में रखा गया था। रात करीब 3:30 बजे आरोपी ने किसी तरह लॉकअप का दरवाजा खोला और आसानी से वहां से फरार हो गया।

सुबह खुली नींद, तब पता चला आरोपी गायब

बताया जा रहा है कि आरोपी के फरार होने के दौरान ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल और दो आरक्षक गहरी नींद में थे। सुबह जब उनकी नींद खुली, तो लॉकअप खाली मिला। यह देखकर पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए और तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।

हेड कांस्टेबल समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल और दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया। एएसपी मानसिंह ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आई है।

फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपी दिनेश भील की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं। संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के घरों पर दबिश दी जा रही है, लेकिन अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है।

लॉकअप कैसे खुला, जांच जारी

सबसे बड़ा सवाल यह है कि लॉकअप का दरवाजा कैसे खुला और आरोपी इतनी आसानी से बाहर कैसे निकल गया। फिलहाल यह जांच का विषय बना हुआ है और पुलिस इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

 
 
 
 
Share
0
0
0

Comments

Leave a Reply