भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर आदेश जारी किया है। 21 अगस्त 2026 को जारी आदेश में अलग-अलग जिलों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश में 2016, 2018, 2022 और 2024 बैच के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
जारी आदेश के अनुसार 2016 बैच की सुश्री संजना जैन, जो मैहर में अपर कलेक्टर थीं, उन्हें मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन विभाग में उप सचिव बनाया गया है। वहीं श्री जगदीश कुमार गोमे को जिला पंचायत सिंगरौली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद से हटाकर जिला पंचायत सागर का CEO बनाया गया है।
श्री अभिषेक चौधरी को जिला पंचायत धार के CEO पद से हटाकर नगर पालिक निगम ग्वालियर का आयुक्त बनाया गया है। ग्वालियर नगर निगम के आयुक्त श्री संघ प्रिय को अब जिला पंचायत सिंगरौली का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
इसी तरह श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल, जो जिला पंचायत दतिया के CEO थे, उन्हें नगर पालिक निगम भोपाल में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। सुश्री ज्योति शर्मा को जिला पंचायत देवास के CEO पद से हटाकर मध्यप्रदेश शासन में उप सचिव बनाया गया है।
श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, जो जिला पंचायत हरदा की CEO थीं, उन्हें लोक निर्माण विभाग में उप सचिव पदस्थ किया गया है। वहीं श्री नवीत कुमार धुर्वे को जिला पंचायत टीकमगढ़ के CEO पद से स्थानांतरित कर जिला पंचायत देवास का CEO बनाया गया है।
आदेश में 2022 और 2024 बैच के अधिकारियों की भी नई पदस्थापना की गई है। सुश्री सोनाली देव को मध्यप्रदेश शासन में उप सचिव बनाया गया है। श्री अर्पित गुप्ता को जिला पंचायत बड़वानी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी और सुश्री तनुश्री मीणा को जिला पंचायत बालाघाट का CEO बनाया गया है।
सुश्री श्रद्धा शुक्ला, जो पदस्थापना की प्रतीक्षा में थीं, उन्हें अपर कलेक्टर, जिला खंडवा की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं 2024 बैच के अधिकारियों में श्री आशीष कुमार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बीना, जिला सागर, श्री अनिकेत शांडिल्य को SDO राजस्व बैहर, जिला बालाघाट और श्री आकाश अग्रवाल को SDO राजस्व मझौली, जिला सीधी पदस्थ किया गया है।
श्री पाटिल आशीष अशोक को SDO राजस्व कुक्षी, जिला धार, श्री सुशिर श्रीकृष्ण श्रीराम को SDO राजस्व देवसर, जिला सिंगरौली और श्री कुलदीप पटेल को SDO राजस्व बिछिया, जिला मंडला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा श्री जामदार फरहान इरफान को SDO राजस्व शाहपुरा, जिला डिंडोरी और श्री ठाकरे ऋषिकेश विजय को SDO राजस्व बिजावर, जिला छतरपुर पदस्थ किया गया है।
शासन के आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को उनकी नई पदस्थापना पर आगामी आदेश तक कार्यभार संभालना होगा। इस प्रशासनिक फेरबदल से कई जिलों में जिला पंचायत, नगर निगम और राजस्व प्रशासन के स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
Comments
Leave a Reply