मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका के बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
52 हजार की मांग, 38 हजार में तय हुआ सौदा
शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि बाबू संजय तिवारी निर्माण कार्य की अमानत राशि लौटाने के बदले 52 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। बाद में दोनों के बीच 38 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था।
25 हजार लेते ही टीम ने दबोचा
लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर शिकायतकर्ता को 25 हजार रुपये देने के लिए भेजा। जैसे ही आरोपी ने पैसे लिए, पहले से मौजूद टीम ने उसे मौके पर ही रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
लगातार हो रही कार्रवाई, फिर भी नहीं थम रही रिश्वतखोरी
प्रदेश में लोकायुक्त द्वारा लगातार कार्रवाई के बावजूद रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन सरकारी दफ्तरों में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
Comments
Leave a Reply