Saturday, 21 February 2026
Swaraj Express
person
मध्य प्रदेश rewa

रीवा में चर्चित हृदय रोग विशेषज्ञ विवादों में, नर्सिंग होम से निकलकर कार में मिली महिला, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा.

रीवा। शहर के एक नामचीन हृदय रोग विशेषज्ञ इन दिनों निजी कारणों से चर्चा में हैं। जानकारी के अनुसार, पीजीबीटी रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम के संचालक चिकित्सक को उनकी पत्नी ने एक महिला के साथ कार में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ।

पीजीबीटी रोड स्थित नर्सिंग होम से जुड़ा मामला

सूत्रों के मुताबिक, चिकित्सक का पीजीबीटी रोड पर “आयुष्मान” नाम से निजी नर्सिंग होम संचालित है, जहां वे अधिकतर समय मौजूद रहते हैं। बताया जा रहा है कि नर्सिंग होम से निकलने के बाद वे कुछ दूरी पर अपनी लग्जरी कार में एक महिला के साथ बैठे थे।

पत्नी ने किया सामना, बढ़ा विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डॉक्टर की पत्नी पहले से उन पर नजर रखे हुए थीं। जैसे ही उन्हें स्थिति की जानकारी हुई, वे मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद पति-पत्नी के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो हाथापाई तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि बीच-बचाव की कोशिश भी हुई, लेकिन मामला काफी देर तक गरमाया रहा।

राहगीरों की भीड़, पुलिस तक पहुंचा मामला

घटना के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि आधिकारिक रूप से पुलिस में शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share
0
0
0

Comments