MP News: खबर तो पुरानी है लेकिन उसमे जो एंगिल निकल कर आ है वह मजेदार और चौकाने वाले है.. पिछले साल जून मे कटनी मे सी.एस.पी के पद पर पदस्थ रही ख्याति मिश्रा और तत्कालीन एस.पी.अविजीत रंजन ने इसी मुद्दे पर खासी ख्याति बटोरी थी...ख्याति अच्छी थी या बुरी यह अलग बात है मगर इस घटना के बाद एस.पी.साहब पीएचक्यू अटैच कर दिये गये और ख्याति का स्थानान्तरण करके सतना जिले के अमरपाटन मे एसडीओपी बनाकर भेज दिया गया..दरअसल ख्याति के पति शैलेन्द्र बिहारी शर्मा ने ही आरोप लगाया था कि कटनी एस.पी.अविजीत रंजन के निर्देश पर पुलिस ने उनके परिवार को बन्धक बनावा कर मारपीट की..जिसमे जिन लोगो को प्रताड़ित किया गया या ये कहे कि जनके साथ पुलिस ने मारपीट की उसमे ख्याति की मां पिता और ख्याति का ही 8 साल का बेटा भी था....खैर यह तो रहा पुराना मामला ..अब हम आपको इस प्रकरण को जो नयी ख्याति मिल रही है उसके बारे मे बताते है...तो बता दे कि माननीय अभिजीत रंजन जी के खिलाफ विभागीय जांच हेतु पुलिस मुख्यालय ने अपनी अभिमत देकर गृह विभाग को फाइल भेज दी है..जिसके बाद जल्द ही अविजीत रंजन के खिलाफ विभागीय जांच शुरु हो जायेगी...तो दूसरी तरफ ख्याति मिश्रा का सीएसपी पद पर हुए चयन पर ही प्रश्न चिन्ह लग गया है..तर्क है कि सीएसपी पद के लिये जो हाइट का मापदंड है उस पर ख्याति खरी नहीं उतरती है..ख्याति की हाईट 153सेन्टीमीटर है जब कि मापदंड 155 सेन्टीमीटर का है..ऐसे मे सागर मेडिकल बोर्ड जिसने ख्याति को फिट होने का प्रमाण पत्र दिया है वो भी सवालों के घेरे मे आ गया है. इसलिये उस दौरान मेडिकाल बोर्ड के जिन सदस्यो ने ख्याति को फिट होना बताया है उनसे भी पूंछ ताछ जल्द ही होगी.. इस सम्बन्ध मे जब स्वराज एक्सप्रेस ने पड़ताल की तो पाया कि मेडिकल बोर्ड ने पहले दिन ख्याति को रिजेक्ट कर दिया उसके बाद ख्याति ने इधर उधर की एप्रोच लगाकर फिर दूसरे दिन टेस्ट करवाया..और फिट होने का प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया...ये चमत्कार कैसे हुआ कि पहले दिन दो सेन्टीमीटर छोटी थी दूसरे दिन 2 सेन्टीमीटर बड़ी हो गई..तो राज यह है कि दूसरे दिन ख्याति ने पैरों के नीचे यानि तलवे मे टेप के जरिये पट्टी चिपकर कर टेस्ट देने गई ..उसके अलावा बालों के अन्दर भी काला स्पंज फंसा लिया जिससे दूसरे दिन ख्याति 153 के बजाय 155 सेन्टीमीटर की हो गई और टेस्ट पास कर लिया......खैर… अब जब ख्याति के चयन और उनकी हाइट को लेकर बोर्ड पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है तो इसकी भी जांच होगी और होनी भी चाहिये जिसके लिये गृह विभाग राज्य मेडिकल बोर्ड से जांच करवा सकता है..नियामानुसार जब सम्भागीय मेडिकल बोर्ड की शिकायत होती है तो मामला राज्य मेडिकल बोर्ड मे जाता है.. ...खैर अभिजीत रंजन पीएचक्यु अटैच भी हो गये और जल्द ही विभागीय इन्वारी का भी सामना करेगे लेकिन ख्याति मिश्रा अभी भी फील्ड पोस्टिंग मे है ऐसे मे सवाल यह उठता है कि ख्याति को भी क्यो नही जांच होने तक कहीं अटैच किया जा रहा है ...और कब तक गृह विभाग मेडिकल जांच के लिये राज्य मेडिकल बोर्ड का गठन करेगा...अगर विभाग ऐसा नही करता है तो निश्चित ही विभाग पर भी सवाल उठगें है...तो इस एपीसोड मे इतना ही...इसके अगले एपीसोड मे हम आपको यह जानकारी देंगे कि कप्तान साहब यानि अभिजीत रंजन ने किस तरह पद का दुरपयोग किया है जिसको आपके सामने स्वराज एक्सप्रेस पेश करेगा
पहले बंधक कांड, अब हाइट विवाद! SP अभिजीत रंजन और ख्याति मिश्रा फिर सुर्खियों में | राज्य मेडिकल बोर्ड करेगा जांच?
Comments
Leave a Reply