कानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण कार्यालय, पराग डेयरी, निराला नगर, गोविंद नगर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी एवं अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल डॉ. अरीबा नोमान ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को स्मरण किया। उपस्थित पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सादगी जैसे मूल्यों को अपने आचरण में अपनाने की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को निष्पक्षता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आमजन के प्रति सम्मानपूर्ण एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए जनसेवा की भावना को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपने जीवन और कार्यशैली में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
Comments
Leave a Reply