गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास, डिजिटल इनोवेशन और टेक्नोलॉजी सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। पिचाई ने भारत की टेक क्षमता और टैलेंट की सराहना की।
AI Impact Summit 2026 में देंगे मुख्य भाषण
सुंदर पिचाई भारत में आयोजित ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल होने पहुंचे हैं। वह 20 फरवरी को समिट में मुख्य भाषण देंगे, जहां एआई के भविष्य, जिम्मेदार उपयोग और टेक्नोलॉजी के सामाजिक प्रभाव पर बात करने की उम्मीद है।
भारत की एआई क्षमता पर जताया भरोसा
भारत पहुंचने के बाद पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत एआई के क्षेत्र में असाधारण प्रगति के लिए तैयार है। उन्होंने भारत में मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए भी धन्यवाद दिया।
ग्लोबल टेक सेक्टर की नजर भारत पर
एआई इम्पैक्ट समिट 2026 को भारत के लिए एक बड़े टेक प्लेटफॉर्म के रूप में देखा जा रहा है। इसमें दुनियाभर के टेक एक्सपर्ट, कंपनियां और नीति निर्माता हिस्सा ले रहे हैं, जिससे भारत के एआई सेक्टर को नई दिशा मिल सकती है।
Comments
Leave a Reply