मध्यप्रदेश भोपाल : कटनी के पूर्व एस.पी. अभिजीत रंजन का ख्याति मिश्रा प्रकरण पीछा नहीं छोड़ रहा है... जबकि इस प्रकरण को हुए एक साल से भी ज्यादा का समय बीत चुका है.. शायद इसी वजह से उनकी कटनी की कप्तानी भी छिनी थी... अब एक बार फिर अभिजीत रंजन दूसरे जिले की कप्तानी पाने के लिए इधर-उधर मशक्कत कर रहे हैं, तो एक बार फिर ख्याति प्रकरण प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है.. दरअसल अप्रैल के पहले सप्ताह में प्रदेश के लगभग एक दर्जन जिलों पुलिस कप्तान बदले जा रहे है और उनकी जगह नये एसपी की पदस्थापनाएं होनी है, ऐसे में अभिजीत रंजन भी भरपूर कोशिश में हैं कि एक बार फिर उनको किसी जिले की कप्तानी मिल जाए, लेकिन कटनी में पदस्थ रही ख्याति मिश्रा के घरेलू विवाद में वो जिस तरह उलझे, तो आज तक नहीं सुलझ पाए..
इस बार ख्याति की नानी कुसुम द्विवेदी, जो ख्याति के साथ हर समय रहती थीं, ने अभिजीत के खिलाफ यह शिकायत की है कि वह उन्हें और उनके परिवार के अन्य लोगों को सुपारी देकर जान से मरवाना चाहते हैं.... शिकायत की कॉपी राष्ट्रपति से लेकर गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री तक भेजी गई है... 70 वर्षीय कुसुम द्विवेदी ने यह शिकायत पिछले हफ्ते की है, जिसकी कॉपी स्वराज एक्सप्रेस के पास मौजूद है...
शिकायत में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि उन्हें और उनके परिजनों को यदि इस दौरान किसी तरह की शारीरिक हानि होती है, तो उसके जिम्मेदार 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिजीत रंजन होंगे... आपको बता दें कि कुसुम द्विवेदी कटनी में भी ख्याति के साथ ही रहती थीं... और उनसे अभिजीत रंजन भी मिल चुके हैं, यह बात खुद अभिजीत रंजन स्वीकार कर चुके हैं...
दरअसल अभिजीत रंजन और ख्याति के पिता नागेन्द्र मिश्रा का लगभग सवा घंटे का एक ऑडियो है, जो डीजीपी को दिए गए शिकायत पत्र के साथ संलग्न किया गया है, जिसमें इस बात का उल्लेख है कि अभिजीत रंजन किस तरह ख्याति के पारिवारिक जीवन में दखल दे रहे हैं.... ऑडियो में परोक्ष रूप से अभीजीत ख्याति के पिता नागेन्द्र मिश्र को यह समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि ख्याति के पति शैलेन्द्र बिहारी अच्छे इंसान नहीं हैं... यह ऑडियो भी स्वराज एक्सप्रेस के पास मौजूद है....
इसी ऑडियो में अभिजीत ख्याति के पिता से कह रहे हैं कि मैं ख्याति के घर पर ही उनकी नानी, यानी कुसुम द्विवेदी से मिल चुका हूं... इसी ऑडियो में अभिजीत रंजन अप्रत्यक्ष रूप से इस बात की धमकी भी दे रहे थे कि यदि ख्याति को परेशान किया गया, तो अच्छा नहीं होगा...
खैर, ख्याति की नानी कुसुम द्विवेदी के 225 पेज के इस शिकायत पत्र पर प्रधान मंत्री कार्यालय या गृह मंत्रालय के द्वारा क्या कार्रवाई होती है क्या नहीं, यह अलग बात है, मगर फिलहाल अभिजीत रंजन के सिर पर एक बार फिर कटनी कांड की काली छाया मंडराने लगी है.... ऐसे में नए जिले की कप्तानी मिलना तो दूर, विभागीय जांच के घेरे में फंसते नजर आ रहे हैं...
आई पी एस अभिजीत रंजन .. सुपारी किलर के जरिये मुझे और परिवार को जान से मरवा सकते हैं
Comments
Leave a Reply