Thursday, 27 August 2026
Swaraj Express
person
ऑटो

मामूली पेट्रोल विवाद ने ली पिता की जान, बेटे ने ही किया जानलेवा हमला

Mp News:|रिपोर्ट: मनोहर प्रजापति| मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक छोटे से विवाद ने रिश्तों की नींव को हिला कर रख दिया। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी—वह भी महज कुछ लीटर पेट्रोल के विवाद को लेकर।


पेट्रोल को लेकर शुरू हुआ विवाद

गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र के सागोरिया गांव में 48 वर्षीय रमेश जाटव अपने भांजे की शादी में जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने बेटे से बाइक मांगी, लेकिन बेटे ने साफ मना कर दिया।

बेटे का कहना था कि बाइक में पेट्रोल उसने अपने पैसों से डलवाया है, इसलिए वह बाइक नहीं देगा।


समझाने की कोशिश बनी जानलेवा झगड़ा

पिता रमेश जाटव ने बेटे को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात शांत होने के बजाय और बिगड़ गई। देखते ही देखते मामूली बहस ने उग्र रूप ले लिया।

गुस्से में आकर बेटे ने ऐसा कदम उठाया, जिसने पूरे परिवार को तबाह कर दिया।


गेंती से हमला, अस्पताल में तोड़ा दम

आरोपी बेटा गुस्से में गेंती लेकर आया और अपने ही पिता के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल रमेश जाटव को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां घंटों इलाज के बाद देर रात उनकी मौत हो गई।


परिवार में पसरा मातम, आरोपी गिरफ्तार

इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि पिता और बेटे के बीच पहले से भी कुछ विवाद चल रहा था।

म्याना पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


 
 
Share
0
0
0

Comments

Leave a Reply