कानपुर। शहर में सुरक्षा और तकनीक को एक साथ जोड़ने वाली नई पहल 'नेक इंसान' (Nek Insan®️) का शुभारंभ किया गया। लाल बंगला स्थित एक निजी कंपनी के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कानपुर सांसद रमेश अवस्थी और कल्याणपुर ब्लॉक प्रमुख दिनेश अवस्थी ने स्मार्ट QR आधारित सुरक्षा प्रणाली का औपचारिक शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में सुरक्षा केवल एक आवश्यकता नहीं, बल्कि हर परिवार की सबसे बड़ी प्राथमिकता बन चुकी है। ऐसे में 'नेक इंसान' पहल आधुनिक तकनीक के माध्यम से लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी।
बताया गया कि यह स्मार्ट QR सिस्टम दुर्घटना, बच्चों के रास्ता भटकने, मोबाइल या सामान चोरी होने और अन्य आपात स्थितियों में लोगों तक समय पर मदद पहुंचाने में सहायक होगा। आयोजकों के अनुसार इस तकनीक का उद्देश्य केवल सुरक्षा बढ़ाना ही नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करना है।
क्या है 'नेक इंसान' स्मार्ट QR सिस्टम?
कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि भारत सरकार से पेटेंट प्राप्त यह स्मार्ट QR सिस्टम कई आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस है।
इसमें 100 प्रतिशत डेटा प्राइवेसी और मास्किंग कॉल की सुविधा दी गई है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में QR स्कैन होने पर उपयोगकर्ता का मोबाइल नंबर पूरी तरह सुरक्षित रहता है।
दुर्घटना होते ही मिलेगा अलर्ट
सिस्टम में ऑटो क्रैश डिटेक्शन तकनीक दी गई है। दावा किया गया कि दुर्घटना होने पर यह तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना भेज सकता है, जिससे समय रहते राहत कार्य शुरू हो सके।
SOS और लाइव लोकेशन की सुविधा
इस तकनीक में फोन लॉक होने की स्थिति में भी इमरजेंसी अलर्ट स्क्रीन पर दिखाई देता है। साथ ही उपयोगकर्ता अपनी लाइव लोकेशन के साथ SOS संदेश भी भेज सकता है।
परिवार की सुरक्षा पर भी फोकस
'नेक इंसान' सिस्टम में परिवार के सदस्यों की लोकेशन ट्रैकिंग, रूट मॉनिटरिंग और ओवरस्पीड या रैश ड्राइविंग अलर्ट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
फोन चोरी और पार्किंग में भी मदद
आयोजकों के अनुसार यदि मोबाइल फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो उसकी ट्रैकिंग में भी यह सिस्टम मदद करेगा। इसके अलावा गलत पार्किंग और अन्य आपात परिस्थितियों में भी यह उपयोगी साबित हो सकता है।
सामान्य QR स्कैनर से भी होगा स्कैन
इस स्मार्ट QR को 'नेक इंसान' ऐप के अलावा किसी भी सामान्य QR स्कैनर से आसानी से स्कैन किया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में लोगों से इस तकनीक को अपनाने की अपील करते हुए कहा गया कि इसे केवल एक ऐप या डिजिटल सुविधा न समझें, बल्कि अपने और अपने परिवार की सुरक्षा का एक मजबूत माध्यम बनाएं।
इस अवसर पर नेक इंसान के सुपर स्टॉकेज आफताब अहमद, एडवोकेट संतोष चौहान, सुनील मौर्य, शुभम त्रिपाठी, विशाखा कोहली, अयान साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: सागर मिश्रा
Comments
Leave a Reply