Thursday, 27 August 2026
Swaraj Express
person
विदेश

रूस ने हाई-स्पीड ट्रेन में उतारा दुनिया का पहला रोबोट अटेंडेंट, यात्रियों का करेगा स्वागत और टिकट भी करेगा चेक

 

रूस ने रेलवे तकनीक के क्षेत्र में एक नया कदम उठाते हुए हाई-स्पीड ट्रेन में दुनिया के पहले रोबोटिक अटेंडेंट का सफल परीक्षण किया है। रूसी रेलवे ने 'व्लोडोया (Vlodoya)' नाम के एंड्रॉयड रोबोट को मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग के बीच चलने वाली हाई-स्पीड ट्रेन में तैनात कर इसका ट्रायल किया।

परीक्षण के दौरान रोबोट ने यात्रियों का स्वागत किया, उनके टिकट और दस्तावेज़ों की जांच की और उन्हें उनकी सीट तक पहुंचने में मदद की। इसके अलावा ट्रेन के बिस्ट्रो कोच में आयोजित वाइन टेस्टिंग कार्यक्रम में भी रोबोट ने हिस्सा लिया।

रूसी रेलवे का दावा है कि इस श्रेणी की हाई-स्पीड ट्रेन में तैनात किया गया यह दुनिया का पहला रोबोटिक ट्रेन अटेंडेंट है। इस परीक्षण का उद्देश्य भविष्य में यात्री सेवाओं को अधिक आधुनिक, तेज और सुविधाजनक बनाना है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह पहल केवल यात्रियों की सहायता तक सीमित नहीं रहेगी। आने वाले समय में ऐसे रोबोट रेलवे स्टेशनों और ट्रैक की निगरानी, इंफ्रास्ट्रक्चर मॉनिटरिंग और अन्य तकनीकी कार्यों में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

रूस का यह प्रयोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स को सार्वजनिक परिवहन में बड़े पैमाने पर शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यदि यह तकनीक सफल रहती है तो भविष्य में रेलवे सेवाओं में मानव कर्मचारियों के साथ रोबोट भी नियमित रूप से काम करते दिखाई दे सकते हैं।

Share
0
0
0

Comments

Leave a Reply