Saturday, 11 April 2026
Swaraj Express
person
मध्य प्रदेश Bhopal

भोपाल में आधी रात सनसनीखेज हत्या: बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को चाकुओं से गोदा

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई। बीच सड़क पर 35 वर्षीय युवक विजय मेवाड़ा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर भारी बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया।


कर्मचारियों को बचाने पहुंचे थे विजय

जानकारी के मुताबिक, विजय मेवाड़ा सुभाष कॉलोनी के निवासी थे और उनकी अशोका गार्डन व कोलार क्षेत्र में चाय की दुकानें थीं। देर रात करीब 1:30 बजे वे अपने कर्मचारियों को छोड़ने जा रहे थे, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उनके कर्मचारियों पर साथ चलने का दबाव बनाया। मना करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने बदसलूकी शुरू कर दी।


बीच-बचाव बना जानलेवा

विवाद बढ़ता देख विजय मेवाड़ा अपने कर्मचारियों को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन यही उनकी जान पर भारी पड़ गया। आरोपियों ने उन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना के बाद प्रदर्शन और चक्काजाम

हत्या की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। सोमवार सुबह सुभाष कॉलोनी में लोगों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान भी हंगामा हुआ, जिसे पुलिस ने समझाइश देकर शांत कराया।


तीन संदिग्ध हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार

पुलिस के अनुसार, इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम अभी फरार है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
0
0
0

Comments

Leave a Reply