Saturday, 21 February 2026
Swaraj Express
person
मध्य प्रदेश

जिला बदर के बदमाश का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठ रहे हैं सवाल

MP News: गुना जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। सोशल मीडिया पर रील और रसूख की इस जंग में एक बार फिर खाकी सवालों के घेरे में है। मामला आरोन का है, जहां जिला बदर घोषित किया जा चुका अपराधी अभिषेक उर्फ अभी लोधी न केवल खुलेआम घूम रहा है, बल्कि हथियारों के साथ अपनी दबंगई का प्रदर्शन भी कर रहा है

जिला बदर के बदमाश का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है 

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जिला बदर आरोपी अभिषेक लोधी अपने 5-10 साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर घूम रहा है। महंगी गाड़ियां, हाथ में बंदूकें और चेहरे पर पुलिस का रत्ती भर भी खौफ नहीं। सूत्रों की मानें तो यह वीडियो आरोन के आसपास का ही बताया जा रहा है। अब सवाल यह उठता है कि जिस अपराधी को जिले की सीमा से बाहर होना चाहिए था, उसे ये अवैध हथियार कौन मुहैया करा रहा है? और वह बेखौफ होकर सोशल मीडिया पर अपनी 'वापसी' का ऐलान कैसे कर रहा है

पुलिस की कार्यशैली पर प्रहार
"स्थानीय गलियारों में चर्चा है कि आरोन पुलिस का इन बदमाशों को भरपूर संरक्षण मिल रहा है। आखिर क्या वजह है कि जिला बदर होने के बावजूद इन बदमाशों को पुलिस का डर नहीं सता रहा? क्या पुलिस की सुस्ती ही इन अपराधियों के हौसले बुलंद कर रही 

अब सबकी नजरें गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी पर टिकी हैं। क्या वे इस पूरे मामले में संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करेंगे 

क्या इन बेखौफ बदमाशों पर कोई कड़ी कार्रवाई होगी, या फिर सिस्टम की नाक के नीचे यूं ही हथियारों का प्रदर्शन होता रहेगा? यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है

Share
0
0
0

Comments